September 13, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

चम्पावत कांग्रेस ने मनाई इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती, दोहराया एकता का संकल्प

Dukan Ad
Dukan Ad

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया पुष्पांजलि कार्यक्रम

चम्पावत। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को कैंप कार्यालय चम्पावत में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष पूरन सिंह कठायत ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री (संगठन) निर्मल सिंह तड़ागी ने किया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने दोनों महान नेताओं के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।जिला अध्यक्ष ने कहा कि इंदिरा गांधी देश की आयरन लेडी थीं, जिन्होंने राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, वहीं सरदार पटेल ने एक भारत के निर्माण का सपना साकार किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत बनाने का भी संकल्प दोहराया।कार्यक्रम में पूर्व पीसीसी सदस्य उमेश खर्कवाल, नगर अध्यक्ष सौरभ शाह, जिला प्रवक्ता अशोक वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मुरलीधर जोशी, मंडल अध्यक्ष कमल भंडारी, जिला उपाध्यक्ष बालादत्त थ्वाल, नरेश चंद्र जोशी, अब्दुल नजीम, रमेश चंद्र जोशी, महेश बडौला, कमल राम, किशोर कुमार, डुंगर सिंह, तिलोमणी जोशी, लक्ष्मी भट्ट, मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करे