उत्तराखंड की रजत जयंती पर चंपावत में 11 दिवसीय भव्य उत्सव की रूपरेखा तय 1 से 11 नवंबर तक विविध कार्यक्रम; ग्रामीण-शहरी स्तर पर जनभागीदारी पर जोर
चंपावत ।
उत्तराखंड राज्य की 25वीं वर्षगांठ को ‘रजत जयंती’ के रूप में भव्यता से मनाने की तैयारियां चंपावत में जोर पकड़ चुकी हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 1 नवंबर से 11 नवंबर तक होने वाले 11 दिवसीय समारोह की रूपरेखा तय कर दी गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों ने विस्तृत कार्यक्रम कैलेंडर पर सहमति जताई।जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस समारोह का उद्देश्य जनता की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसके तहत शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में सांस्कृतिक, खेलकूद, स्वास्थ्य, कृषि, कौशल विकास तथा जनजागरूकता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।1 नवंबर से ‘स्वच्छता अभियान’ और पौधारोपण से होगी शुरुआतसमारोह का शुभारंभ 1 नवंबर को ‘स्वच्छता अभियान’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम से होगा। साथ ही हस्तशिल्प एवं स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी, दुग्ध उत्पादक संपर्क कार्यक्रम और वरिष्ठ नागरिक देखभाल कार्यक्रम होंगे।खेल, स्वास्थ्य और युवाओं पर विशेष फोकस2 नवंबर को खेलकूद प्रतियोगिताओं, क्रॉस कंट्री दौड़, चिकित्सा शिविर और ‘नशा मुक्त भारत’ शपथ का आयोजन होगा।
3 नवंबर को पशु स्वास्थ्य शिविर, रोजगार दिवस, मातृ स्वास्थ्य देखभाल और राजकीय पॉलिटेक्निक लोहाघाट में एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं होंगी।गंगा आरती, पौधारोपण, कृषक गोष्ठियों की गूंज4 नवंबर को बूम घाट में गंगा आरती और दीप उत्सव कार्यक्रम होंगे। बैंक लिंकेज शिविर और स्वयं सहायता समूहों को निधि वितरण भी होगा।
5 नवंबर को कृषक गोष्ठियां और ‘लखपति दीदी’ सम्मान कार्यक्रम होंगे, जबकि पशु चिकित्सा कैंप विभिन्न समितियों में लगेंगे।कौशल विकास, पुस्तक मेला और पर्यटन गतिविधियां6 नवंबर को पोषण रैली, कौशल भारत पंजीकरण, पैराग्लाइडिंग और वृद्ध योग शिविर होंगे।
7 नवंबर को पुस्तक/तकनीकी मेला, महिला सशक्तिकरण सेमिनार और माउंटेन बाइकिंग रैली आयोजित की जाएगी।आंदोलनकारी और वीर परिवारों का सम्मान8 नवंबर को बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीण महिला उद्यमियों का सम्मान, रोजगार मेला और आंदोलनकारी, पूर्व सैनिक एवं वीर नारियों का सम्मान होगा। सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली भी निकाली जाएगी।9 नवंबर को मुख्य आयोजन9 नवंबर को गोरल चौड़ मैदान में राज्य स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम होंगे। योग शिविर, रक्तदान, नई योजनाओं की घोषणा, लोकार्पण-शिलान्यास और उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा। स्कूली बच्चों का बैंड प्रदर्शन भी आकर्षण रहेगा।समापन 11 नवंबर को10 नवंबर को बायर-सेलर मीट और 11 नवंबर को फ्रंटलाइन वर्करों का सम्मान कार्यक्रम होगा। इसी दिन पूरे आयोजन की मीडिया के माध्यम से प्रसारण व्यवस्था की जाएगी।सरदार पटेल जयंती पर विशेष आयोजनजिलाधिकारी ने बताया कि लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष पर भी विशेष कार्यक्रम होंगे। 31 अक्टूबर को मुख्य आयोजन के साथ 6 नवंबर को टनकपुर, 7 नवंबर को लोहाघाट और 8 नवंबर को चंपावत में सुबह 7 बजे से ‘एकता पदयात्रा’ निकाली जाएगी।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रजत जयंती समारोह के सभी कार्यक्रम समयबद्ध, प्रभावी और जनोन्मुख हों।बैठक में दर्जाधारी मंत्री श्याम नारायण पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव पांडे, भाजपा कार्यकर्ता हिमेश कालखुड़िया, प्रकाश बोहरा, हरीश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी एस खाती, जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी, सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी सहित सभी अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

More Stories
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार
मुकेश महराना ने संभाला चाय परिषद उपाध्यक्ष का दायित्व, सीएम धामी और पूर्व सीएम कोश्यारी से लिया आशीर्वाद