September 15, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

पेयजल योजनाओं के निर्माण में वन विभाग द्वारा बाधा डालने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत दर्ज होगा मुकदमा

Dukan Ad
Dukan Ad

जनता मिलन में दर्ज हुईं 71 शिकायतें, पांच दर्जन समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

चम्पावत। जनता मिलन कार्यक्रम में सोमवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार ने टनकपुर सहित दूरस्थ क्षेत्रों से आए फरियादियों की 71 शिकायतें में से लगभग पांच दर्जन समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम ने कहा कि लोग दूर-दराज़ के इलाकों से अपना कीमती समय और पैसा खर्च कर यहां आते हैं। इसलिए उन्हें यह अनुभव होना चाहिए कि जिला प्रशासन उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। पेयजल योजनाओं के निर्माण में वन विभाग द्वारा अनावश्यक बाधाएं डाले जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराज़गी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित है, वहां आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत वन विभाग के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाए। प्रेम सिंह, जो चार साल से पेयजल और सुरक्षा दीवार की मांग कर रहे थे, की समस्या का आज समाधान हुआ। इस पर वृद्ध संतोषपूर्वक लौटे।

चौकी गाँव के दिव्यांग लाल सिंह के बीपीएल कार्ड और पेंशन स्वीकृति के आदेश जिलाधिकारी ने मौके पर ही जारी किए। अमौन गांव की बाची देवी को तत्काल आधार कार्ड और पेंशन सुविधा प्रदान की गई। मंगोली के राम सिंह को पेयजल आपूर्ति 30 अक्टूबर से शुरू होने की सूचना दी गई। दियूरी बिलौन के आपदा प्रभावित 5 परिवारों के विस्थापन के लिए टीम गठित की गई।

शेयर करे