April 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

पुलिस लाइन में मासिक अपराध गोष्ठी सम्पन्न, सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

पुलिस लाइन में मासिक अपराध गोष्ठी सम्पन्न, सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

चम्पावत, 27 अक्टूबर।

पुलिस अधीक्षक अजय गणपति की अध्यक्षता में सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में क्षेत्राधिकारियों, थाना एवं शाखा प्रभारियों समेत पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। बीते माह ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य करने पर दो पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।गोष्ठी में पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों की समीक्षा के साथ-साथ सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की निजी व पारिवारिक समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की गई।

मादक पदार्थों की तस्करी, साइबर अपराध और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। लंबित विवेचनाओं, शिकायत पत्रों व माल मुकदमाती के त्वरित निस्तारण, साथ ही सभी विभागीय पोर्टलों पर शत-प्रतिशत कार्रवाई करना सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

सम्मेलन में वंदना वर्मा (क्षेत्राधिकारी टनकपुर), तनुजा वर्मा (ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी), भगवत सिंह राणा (प्रतिसार निरीक्षक), हयात सिंह (यातायात प्रभारी), विजय सिंह अधिकारी (दूरसंचार निरीक्षक), और अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने सबको निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने को प्रेरित किया। सम्मानित पुलिसकर्मियों में प्रेम प्रकाश एवं जीवन सौन शामिल रहे ।

शेयर करे