उत्तरांचल फेडरेशन मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन का अधिवेशन 29-30 अक्टूबर को
देहरादून। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन उत्तराखण्ड के प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन का आयोजन 29 व 30 अक्टूबर 2025 को यमुना कॉलोनी स्थित ऑफिसर्स क्लब, देहरादून में किया जाएगा।
अधिवेशन को सफल बनाने के लिए चंपावत जिले के अध्यक्ष विनोद कुमार एवं महामंत्री जीवन चंद्र ओली के नेतृत्व में प्रमुख पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।
इस अधिवेशन में मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा, जिसमें विभागीय पदों का पुनर्गठन, पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति के 25 स्तर घटाकर 4 तक सीमित करना, प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी पद बनाए जाने और उन्हें ग्रेड वेतन 6600 रुपए अनुमन्य करने, अभिलेख अनुरक्षण भत्ता देने,
पदोन्नति तिथि से ही अधिकारियों को आहरण-वितरण अधिकारी घोषित करने, गोल्डन कार्ड की विसंगतियां दूर करने और एसीपी का लाभ क्रमशः 10, 16 व 26 वर्षों की सेवा पर पूर्व की भांति दिए जाने जैसी मांगे शामिल हैं।
अधिवेशन में जिले के प्रमुख पदाधिकारी—संरक्षक सुरेंद्र सिंह सीन (लो.नि.वि.), अध्यक्ष निर्मल सिंह महर (लो.नि.वि.), सलाहकार ललित मोहन चतुर्वेदी, अध्यक्ष (शिक्षा विभाग) नागेंद्र कुमार जोशी, अध्यक्ष (वन विभाग) प्रकाश सिंह महरा, महामंत्री (वन विभाग) आनंद गिरि, कोषाध्यक्ष फेडरेशन खीम सिंह बिष्ट, जिला मंत्री (शिक्षा विभाग) हिमांशु मुरारी, सेवायोजन विभाग से विजय देगी, सिचाई विभाग से अम्बा दत शर्मा, शिक्षा विभाग से मुकेश जोशी, प्रांतीय संगठन मंत्री (शिक्षा विभाग) मिन्टू सिंह राणा, सेवायोजन विभाग से आशीष, उद्यान विभाग से गिरीश चंद्र पांडेय एवं प्रशंकर दीक्षित दल का हिस्सा होंगे।

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार