नशा तस्करी के खिलाफ चंपावत पुलिस की कार्रवाई, 7.28 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
चंपावत। जनपद में नशे के कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जनपद के सभी थानों में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बनबसा थाना पुलिस द्वारा 27 अक्टूबर को क्षेत्र में की गई छापेमारी में 7.28 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भजनपुर वार्ड नंबर 7, थाना बनबसा निवासी 25 वर्षीय अमन चंद पुत्र हरीश चंद को संदिग्ध अवस्था में रोका। तलाशी लेने पर अमन चंद के पास से 7.28 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) एवं मोटरसाइकिल (Uk 03C 8098) बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।इस संबंध में बनबसा थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम में थानाध्यक्ष के साथ उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट, हे0का0 संजय शर्मा और कांस्टेबल विक्रम सिंह शामिल रहे। पुलिस ने नशा तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रखने का संकल्प जताया है।

More Stories
पूर्णागिरि में मुंडन के नाम पर श्रद्धालुओं से लूट, वसूली जा रही है डबल धनराशि
शारदा कॉरिडोर परियोजना निर्माण कार्य के लिए समिति गठित, जिलाधिकारी मनीष कुमार ने दिए निर्देश