संवाददाता टनकपुर । टनकपुर में धार्मिक पर्यटन को गति देने के उद्देश्य से प्रस्तावित शारदा कॉरिडोर परियोजना को गति देते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने परियोजना के स्थलीय निरीक्षण, सर्वेक्षण एवं समन्वयात्मक कार्यवाही हेतु समिति गठित करने के निर्देश जारी किए हैं।
B। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि शारदा नदी के किनारे विकसित की जाने वाली यह महत्वाकांक्षी परियोजना टनकपुर क्षेत्र को धार्मिक एवं पर्यटन दृष्टि से नई पहचान प्रदान करेगी। परियोजना के अंतर्गत पैदल मार्ग, सौंदर्यीकरण एवं आवश्यक अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जाना प्रस्तावित है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रस्तावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर स्थल चयन, समरेखण निर्धारण, भूमि की स्थिति, पर्यावरणीय पहलुओं तथा अन्य तकनीकी बिंदुओं का परीक्षण करते हुए निर्धारित समयावधि में संयुक्त आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
गठित समिति में सिंचाई विभाग, वन विभाग, पुलिस प्रशासन, यूपीसीएल, यूयूआईडीबी एवं नगर पालिका परिषद टनकपुर के अधिकारियों को सम्मिलित किया गया है। समिति को एक सप्ताह के भीतर निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि परियोजना के माध्यम से टनकपुर क्षेत्र में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा स्थानीय रोजगार एवं पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।



More Stories
बालेश्वर मंदिर में नंदा-सुनंदा महोत्सव का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा और झांकियों ने बांधा समां, स्कूली बच्चों ने दिखाई उत्तराखंड की संस्कृति की झलक
विधायक के कमीशन के आरोपों को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन ने खारिज किया
NPS-UPS के विरोध में कर्मचारियों ने किया पेंशन उपवास, OPS बहाली की उठाई मांग