संवाददाता, चम्पावत : नगर पालिका अध्यक्ष
प्रेमा पांडे न गोरल चौड़ मैदान में चल रहे विशेष सफाई अभियान का निरीक्षण किया। गोल्ज्यू महोत्सव के समापन के बाद मैदान में लगे झूले व अन्य सामग्री हटाए जाने से क्षेत्र में गंदगी फैल गई थी।
इसे देखते हुए नगर पालिका पिछले चार दिनों से लगातार व्यापक सफाई अभियान चला रही है।
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने सफाई कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और कर्मचारियों को अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद मैदान को जल्द ही पहले की तरह साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रयासरत है, ताकि यहां होने वाली खेल गतिविधियों और खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

More Stories
बालेश्वर मंदिर में नंदा-सुनंदा महोत्सव का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा और झांकियों ने बांधा समां, स्कूली बच्चों ने दिखाई उत्तराखंड की संस्कृति की झलक
विधायक के कमीशन के आरोपों को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन ने खारिज किया
NPS-UPS के विरोध में कर्मचारियों ने किया पेंशन उपवास, OPS बहाली की उठाई मांग