August 29, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

गिरीश बिष्ट

कैलाश मानसरोवर यात्रियों के पहले दल का भव्य स्वागत चंपावत। आज शुक्रवार को पर्यटक...
चंपावत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा अधिकृत सात प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया। जिसमें...
नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने पत्रकार पर हमले को लेकर जताया आक्रोश, चंपावत एसपी...
चंपावत। जिला पंचायत चुनाव 2025 भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष  महेन्द्र भट्ट...
  चंपावत में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई तिथियाँ घोषित दो चरणों में संपन्न...

You may have missed

, लोहाघाट। ऋषेश्वर महादेव मंदिर में कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर ऋषेश्वर महादेव मंदिर से नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली। पुरोहित प्रकाश पुनेठा ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। कथा व्यास आचार्य बृजराज पार्थ सारथी ने प्रवचन करते हुए नारद-भक्ति संवाद, ज्ञान-वैराग्य की कथा के साथ श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण के महत्व और इसके नियमों की जानकारी दी। मुख्य यजमान लक्ष्मण सिंह पुजारी और चंद्रशेखर बगौली रहे। संयोजक नाथूराम राय ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सुभाष बगौली, प्रहलाद सिंह, पूरन सिंह फर्त्याल, भुवन बिष्ट, बृजेश महरा, दरवान सिंह रजवार, सुरेंद्र सिंह ढेक, कैलाश बगौली, गोविंद सिंह बोहरा, महेश सुतेड़ी, भैरव राय, प्रकाश राय, नरेश राय, कुलदीप राय, हरीश कापड़ी, निर्मल पुनेठा, कैलाश मेहता और गिरीश कुमार मौजूद रहे।