April 26, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत में डीएम के सख्त निर्देश ब्लैक स्पॉट्स पर तत्काल कार्रवाई, ओवरस्पीडिंग व नशे में ड्राइविंग पर जीरो टॉलरेंस नीति लागू

 

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश, दुर्घटनाओं में कमी को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

ब्लैक स्पॉट्स पर तत्काल कार्रवाई, ओवरस्पीडिंग व नशे में ड्राइविंग पर जीरो टॉलरेंस नीति लागू होगी

चंपावत।

जिलाधिकारी  मनीष कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की  बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन को जागरूक करने के उपायों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित सभी विभागों को सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ओवर-स्पीडिंग, हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग, और नशे में वाहन चलाने की प्रवृत्ति पर सख्त नियंत्रण के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने और कड़ी प्रवर्तन कार्यवाही करने को कहा।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स (दुर्घटना संभावित स्थल) पर तुरंत कार्रवाई की जाए। इन क्षेत्रों में सड़कों का सुधार, स्पष्ट दुर्घटना संबंधित साइनेज, गति अवरोधक (स्पीड ब्रेकर) का निर्माण, ओवरस्पीडिंग के चेतावनी बोर्ड तथा दृश्यता बढ़ाने हेतु प्रकाश व्यवस्था और चिन्हांकन कराए जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सड़क किनारे जमा मलबे का तत्काल उठान किया जाए तथा झाड़ियों की नियमित कटाई सुनिश्चित की जाए ताकि वाहन चालकों को दृश्य बाधा न हो और दुर्घटनाएं रोकी जा सकें। जिलाधिकारी ने पुलिस एवं परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि वे संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्रवाई करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने पर किसी को कोई छूट नहीं दी जाएगी और अल्कोहल मीटर से नियमित जांच अनिवार्य की जाए।

जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग और स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से स्कूलों, कॉलेजों व सार्वजनिक स्थानों पर सड़क सुरक्षा विषयक कार्यशालाएं और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “जनमानस को सड़क पर सुरक्षित व्यवहार के प्रति शिक्षित करना एक दीर्घकालिक समाधान है।”

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी व्यावसायिक एवं निजी वाहनों की नियमित फिटनेस जांच सुनिश्चित की जाए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक  अजय गणपति, संभागीय परिवहन अधिकारी  सुरेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान, मुख्य शिक्षा अधिकारी  मेहरबान सिंह बिष्ट सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

शेयर करे