June 13, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई तिथियां 2जुलाई से नामांकन 24 को मतदान 31 को परिणाम घोषित

 

चंपावत में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई तिथियाँ घोषित

दो चरणों में संपन्न होंगे पंचायत चुनाव

चंपावत ।
उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा पूर्व में जारी स्थगन आदेश को समाप्त किए जाने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की संशोधित समय-सारणी जारी कर दी गई है। उक्त आदेशों के क्रम में चंपावत जनपद में पंचायत चुनाव प्रक्रिया पुनः शुरू की है।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)  मनीष कुमार ने जानकारी दी कि चंपावत जनपद में पंचायत चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे जिसमें।

प्रथम चरण: विकासखंड लोहाघाट एवं पाटी

नामांकन: 2 से 5 जुलाई 2025 (प्रातः 8:00 से अपराह्न 4:00 बजे तक)

नामांकन पत्रों की जांच: 7 से 9 जुलाई 2025

नाम वापसी: 10 और 11 जुलाई 2025 (प्रातः 8:00 से अपराह्न 3:00 बजे तक)

प्रतीक आवंटन: 14 जुलाई 2025

मतदान: 24 जुलाई 2025 (प्रातः 8:00 से अपराह्न 5:00 बजे तक)

मतगणना एवं परिणाम की घोषणा: 31 जुलाई 2025

*द्वितीय चरण: विकासखंड चंपावत एवं बाराकोट*

नामांकन: 2 से 5 जुलाई 2025

नामांकन पत्रों की जांच: 7 से 9 जुलाई 2025

नाम वापसी: 10 और 11 जुलाई 2025

प्रतीक आवंटन: 18 जुलाई 2025

मतदान: 28 जुलाई 2025

मतगणना एवं परिणाम की घोषणा: 31 जुलाई 2025

ग्राम पंचायत, प्रधान, व क्षेत्र पंचायत पदों हेतु नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री विकासखंड मुख्यालयों पर तथा जिला पंचायत पद हेतु जिला पंचायत मुख्यालय पर 30 जून से 4 जुलाई तक तथा 5 जुलाई को अपराह्न 3 बजे तक निर्वाचन अधिकारी/ सहायक निर्वाचन अधिकारियों द्वारा की जाएगी।

संबंधित अधिकारी अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों की सूचना नामांकन तिथि से पूर्व जारी करेंगे और उसकी प्रति जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। मतदान एवं मतगणना कार्य नियमानुसार विकासखंड/जिला पंचायत मुख्यालयों में संपन्न कराए जाएंगे।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ समय पर सुनिश्चित की जाएं।

शेयर करे

You may have missed