June 13, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

जिला पंचायत सदस्य टिकट बंटवारे पर भाजपा में घमासान, पूर्व विधायक फर्त्याल ने लगाए गंभीर आरोप

चंपावत।  जिले में भाजपा ने जिला पंचायत सदस्यों के टिकट को लेकर घोषणा कर दी है जिसमें 13 सीटों पर समर्थित प्रत्याशियों की लिस्ट जारी हो गई है। दो सीटों पर पार्टी ने कोई निर्णय नहीं लिया है। समर्थित प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने के बाद भाजपा में घमासान मच गया है जिसमें अपनी बेबाकी के लिए प्रसिद्ध भाजपा के पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल ने जारी लिस्ट पर एतराज जताया है। फर्त्याल ने कहा कि उनसे जिला पंचायत सदस्यों की दावेदारी से पूर्व किसी भी तरह की रायशुमारी नहीं की गई । उन्होंने आरोप लगाया कि उनके चुनाव के दौरान धोखेबाजी करने वालों को पार्टी ने टिकट दिया है। ऐसे लोगों का वह प्रचार नहीं करेंगे । उन्होंने कहा कि एक ऐसे व्यक्ति को पार्टी में शामिल करके टिकट दिया गया है जो लंबे समय से कांग्रेस में रहे हैं ।

बताते चलें कि पाटन पाटनी सीट से पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल ने अपनी बेटी सुष्मिता फर्त्याल के लिए टिकट मांगा था जो नहीं मिला । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह शुक्रवार को अपनी बेटी का पाटन पाटनी सीट से जिला पंचायत सदस्य पद पर नामांकन कर सकते हैं। वहीं जनकांडे सीट में यह निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य विजय बोहरा और भंडारबोरा सीट में वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश पांडे ने भी टिकट बंटवारे में धनबल को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया है। शक्तिपुरबुंगा सीट से कृष्णनंद जोशी ने भी निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
जबकि भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत का कहना है कि पार्टी ने 13 सीटों में समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है तथा सभी कार्यकर्ता मिलकर समर्थित प्रत्याशियों के चुनाव में जुट गए हैं। पार्टी के अंदर अभी किसी तरह का विरोध नहीं है।

शेयर करे

You may have missed