चंपावत । पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने 13 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं । लेकिन कांग्रेस ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। बीजेपी से टिकट पाने के बाद तीन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कर लिया है।
गुरुवार को भाजपा जिला अध्यक्ष चंपावत गोविंद सामंत के नेतृत्व में तीन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया। भाजपा के गरसाड़ी जिला पंचायत सीट से प्रत्याशी आनंद सिंह अधिकारी ने जिला पंचायत सदस्य पद पर अपना नामांकन कराया । इसके अलावा फ़र्तोला सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रकाश सिंह मेहता व रायकोट कुंवर सीट से भाजपा उम्मीदवार अनीता प्रथोली ने चंपावत जिला पंचायत निर्वाचन कार्यालय में अपना नामांकन करवाया। इनके अलावा कानीकोट सीट से निर्दलीय आशा अधिकारी के द्वारा भी नामांकन कराया गया है। इस दौरान उनके साथ नामांकन में दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, राजू अधिकारी, योगेश मेहता,चंदन अधिकारी,भुवन जोशी, चंदन अधिकार सहित कई लोग मौजूद रहे।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री का संदेश मानेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा
ज्ञान केंद्र बना बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नई पाठशाला, डीएम ने की सराहना
ऑरेंज अलर्ट के चलते चम्पावत में बुधवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद