June 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

कैलाश मानसरोवर यात्रियों के पहले दल का भव्य स्वागत, पहले दल में पहुंचे 45 तीर्थ यात्री

कैलाश मानसरोवर यात्रियों के पहले दल का भव्य स्वागत

चंपावत। आज शुक्रवार को पर्यटक आवास गृह, टनकपुर में  4:30 बजे कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल का स्वागत धूमधाम से किया गया। पारंपरिक परिधान में छोलिया दल के आतिथ्य और उल्लासपूर्ण माहौल में स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

स्वागत समारोह में आध्यात्मिकता और लोकसंस्कृति का सुंदर समागम देखने को मिला।

प्रथम दल में कुल 45 यात्री शामिल हैं, जिनमें 32 पुरुष एवं 13 महिलाएं हैं। यात्रियों की राज्यवार संख्या इस प्रकार है – छत्तीसगढ़ 1, दिल्ली 7, गुजरात 11, जम्मू एवं कश्मीर 2, मध्यप्रदेश 3, महाराष्ट्र 5, राजस्थान 6, तमिलनाडु 2, तेलंगाना 1, उत्तर प्रदेश 4, उत्तराखंड 2 एवं पश्चिम बंगाल 1

यात्रियों ने उत्साहपूर्वक टनकपुर पहुँचकर यात्रा की शुरुआत को यादगार बताया। गुजरात के 25 वर्षीय सौम्य पटेल ने टनकपुर में मिले स्वागत के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। राजस्थान के 69 वर्षीय  राजेश कुमार ने व्यवस्थाओं को बहुत अच्छा बताते हुए स्थानीय प्रशासन की सराहना की। तमिलनाडु की 60 वर्षीय श्रद्धालु श्रीमती लेहरी देवी ने इस यात्रा को एक “अद्भुत आध्यात्मिक अहसास” बताया, जबकि गुजरात के 69 वर्षीय  किशोर शाह ने इस ऐतिहासिक यात्रा में जुड़ने के अवसर के लिए भारत सरकार का आभार प्रकट करते हुए आत्मीय स्वागत के लिए सभी टनकपुरवासियों और उत्तराखंड सरकार का विशेष धन्यवाद किया। यात्रियों ने यात्रा मार्ग में की जा रही व्यवस्थाओं और भव्य स्वागत के लिए माननीय मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी का भी हृदयपूर्वक आभार व्यक्त किया।

यात्रियों ने उत्साहपूर्वक टनकपुर पहुँचकर यात्रा की शुरुआत को यादगार बताया रात्रि में सभी श्रद्धालु यात्रियों को उत्तराखंड की लोकसंस्कृति से रूबरू कराया जाएगा, जिसमें स्थानीय सांस्कृतिक दलों द्वारा लोकनृत्य एवं गीतों की रंगारंग प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी। यह आयोजन यात्रियों के लिए एक स्मरणीय सांस्कृतिक अनुभव बनेगा।

गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के कारण वर्ष 2019 से स्थगित कैलाश मानसरोवर यात्रा को इस वर्ष पुनः आरंभ किया गया है। कल दिनांक 05 जुलाई 2025 को माननीय मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी प्रथम दल को विधिवत रूप से रवाना करेंगे।

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक केएमवीएन विनीत तोमर, जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक चम्पावत अजय गणपति, जीएम कुमाऊं मंडल विकास निगम विजय नाथ शुक्ल, उपजिलाधिकारी टनकपुर आकाश जोशी, मुख्यमंत्री प्रतिनिधि दीपक रजवार, मा.अध्यक्ष नगर पंचायत बनबसा रेखा देवी,  कैंप कार्यालय प्रभारी केदार सिंह बृजवाल समेत अन्य  जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

 

शेयर करे

You may have missed