September 17, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

टनकपुर नगर से निराश्रित गौवंशों को भेजा गया कालाझाला गौसदन

Dukan Ad
Dukan Ad

 

टनकपुर नगर क्षेत्र से निराश्रित गौवंशों को भेजा गया कालाझाला गौसदन

नगर पालिका परिषद टनकपुर का स्वच्छता व सुरक्षा की दिशा में प्रभावी कदम, कुल 22 आवारा पशु किए गए स्थानांतरित

चंपावत ।

जिलाधिकारी  मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में नगर पालिका परिषद टनकपुर द्वारा नगर क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत नगर पालिका एवं पशुपालन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा नगर क्षेत्र में विचरण कर रहे कुल 22 निराश्रित गौवंशीय पशुओं को सुरक्षित  पकड़कर कालाझाला स्थित गौसदन में पहुंचाया ।

क्षेत्र में आवारा पशुओं की वजह से उत्पन्न असुविधा, सड़क दुर्घटनाओं की संभावना तथा स्वच्छता संबंधी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया। नगर में जनसुरक्षा, स्वच्छता एवं सुचारू यातायात व्यवस्था को बनाए रखना इसका उद्देश्य था।

नगर पालिका टनकपुर द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि ऐसे अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, जिससे नगर क्षेत्र को पशु-मुक्त एवं सुव्यवस्थित बनाया जा सके।

इसके साथ ही नगर पालिका परिषद ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पालतु पशुओं को खुला न छोड़ें और नगर की स्वच्छता, सुरक्षा व सुव्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

इस अभियान में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका  भूपेन्द्र प्रकाश जोशी, डॉ. विजयपाल प्रजापति, करण नेगी, कमल किशोर जोशी, देवेंद्र खर्कवाल, वाहन चालक श्याम सिंह, पर्यावरण मित्र सुधीर, संजीव, आदर्श, अमित, सूरज, अरुण, सौरभ, शिवम शुक्ला सहित कई अन्य कर्मचारी व सहयोगी उपस्थित रहे।

शेयर करे