April 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

छज्जा गिरने से अंबेडकरनगर मोहल्ले की महिला की मौत

छज्जा गिरने से महिला की मौत
टनकपुर के अंबेडकरनगर मोहल्ले की घटना
कल होगा महिला का पोस्टमार्टम
चंपावत/टनकपुर। जिले के मैदानी क्षेत्र में एक मकान का छज्जा गिरने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। 16 सितंबर को पोस्टमार्टम होगा।
जानकारी के मुताबिक टनकपुर अंबेडकरनगर मोहल्ले की राधा पाल (45) पत्नी स्वर्गीय राजेंद्र पाल आज 15 सितंबर की शाम बाजार से काम कर अपने घर अंबेडकरनगर जा रही थी। तभी घर के नजदीक के एक मकान का एकाएक छज्जा गिर गया। इसकी चपेट में आने से राधा पाल बुरी तरह से जख्मी हो गई। आननफानन में स्थानीय लोग घायल महिला को उप जिला अस्पताल ले गए, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रख दिया।
राधा पाल ( फाइल फोटो)

शेयर करे