चंपावत। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), शारदा बैराज बनबसा द्वारा यूनिट क्षेत्रान्तर्गत बनबसा–टनकपुर क्षेत्र के विभिन्न होटलों में आकस्मिक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि, संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु अथवा मानव तस्करी से संबंधित कोई मामला प्रकाश में नहीं आया।
चेकिंग के दौरान होटल स्वामियों एवं प्रबंधकों को विभिन्न दिशा निर्देश दिए । जिसमें किसी नाबालिग अथवा संदिग्ध व्यक्ति के कमरा मांगने पर तत्काल एएचटीयू अथवा नज़दीकी पुलिस को सूचना देने। प्रत्येक आगंतुक से मान्य पहचान पत्र लेने। सभी आगंतुकों का विवरण आगंतुक रजिस्टर में सुव्यवस्थित रूप से अंकित करने के निर्देश दिए।

More Stories
टनकपुर जिला अस्पताल में डीएम के निर्देश पर प्रबंधन समिति के जरिए चालक की अस्थाई व्यवस्था को अनुमोदन
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों का देहरादून में प्रदर्शन चंपावत से भी विभिन्न विभागों के कर्मचारी आंदोलन में हुए शामिल
पानी की टंकी साफ करते समय महिला को पड़ा दिल का दौरा, मौके पर मौत