लोहाघाट में महेंद्र सिंह ढेक, बाराकोट में सीमा आर्या और पाटी में शंकर सिंह अधिकारी के हाथ आई कमान।
चंपावत। चंपावत जिले की तीन क्षेत्र पंचायतों के लिए हुए चुनाव में दो में बीजेपी का परचम फहरा है। वहीं पाटी क्षेत्र पंचायत के प्रमुख की कुर्सी पर लोहाघाट विधायक कांग्रेस के खुशाल सिंह अधिकारी के बेटे शंकर सिंह अधिकारी काबिज हुए हैं। जीत के बाद विजेताओं और उनके समर्थकों ने जश्र मनाया। इन वोटरों ने ब्लॉक प्रमुख के अलावा ज्येष्ठ उप प्रमुख व कनिष्ठ उप प्रमुख के लिए मतदान किया। सुरक्षा का तगड़ा बंदोबस्त था। वहीं चंपावत क्षेत्र पंचायत में पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।
34 सदस्यीय लोहाघाट क्षेत्र पंचायत में प्रमुख पद के लिए बीजेपी अधिकृत प्रत्याशी महेंद्र सिंह ढेक ने अंकिता बोरा को 2 वोटों से हराया। ढेक को 18, जबकि अंकिता को 16 मत मिले। सबसे छोटी 20 सदस्यीय बाराकोट क्षेत्र पंचायत में बीजेपी की सीमा आर्या ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनीता विश्वकर्मा को 11 वोटों से शिकस्त दी। विजेता प्रत्याशी को 15 और सुनीता को महज 4 वोट मिले। जबकि 40 सदस्यीय पाटी क्षेत्र पंचायत में निर्दलीय शंकर सिंह अधिकारी ने भाजपा अधिकृत प्रत्याशी प्रकाश सिंह बिष्ट को 32 वोटों से हराया। शंकर अधिकारी को 36 और प्रकाश को 4 वोट मिले। तीनों क्षेत्र पंचायत समितियों में निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया और विजयी प्रमाणपत्र दिया।

More Stories
जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का जबरदस्त प्रदर्शन, डीएम ने की प्रशंसा
जिला पत्रकार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट के पिता उदय राम भट्ट का निधन
NHPC सीएसआर फंड से जिला अस्पताल और टनकपुर उप जिला अस्पताल को मिला लेंस मीटर आंखों का हो सकेगा बेहतर इलाज