शारदा नदी में महिला के बहने की घटना पर प्रशासन ने शुरू किया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
चंपावत।
गुरुवार को पीलीभीत मूल निवासी, हाल निवासी खेतखेड़ा, 45 वर्षीय देवकी देवी पत्नी प्रमोद मिश्रा, बकरी चराते समय शारदा नदी के तेज बहाव में बह गईं।
घटना की जानकारी मिलते ही उप-जिलाधिकारी टनकपुर आकाश जोशी घटनास्थल पर पहुंचे और स्वयं रेस्क्यू अभियान का नेतृत्व संभाला।
महिला की खोज के लिए SDRF, NDRF, राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीमें लगाई गई हैं। राफ्ट के जरिए महिला को खोजा जा रहा है।
प्रशासन पूरी मुस्तैदी और तत्परता से तलाशी अभियान चला रहा है। जिला प्रशासन आमजन से अपील करता है कि भारी वर्षा के दौरान नदी-नालों के पास जाने से बचें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

More Stories
जनता मिलन में 208 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने की नारेबाजी
टनकपुर जिला अस्पताल में डीएम के निर्देश पर प्रबंधन समिति के जरिए चालक की अस्थाई व्यवस्था को अनुमोदन