श्रीलंका में आयोजित कराटे साउथ एशियन गेम्स में रजत विजेता अनामिका का लोहाघाट में स्वागत
लोहाघाट। साउथ एशियन कराटे चैम्पयनशिप में लोहाघाट की अनामिका बिष्ट के रजत पदक हासिल करने पर लोगों ने घर आगमन पर स्वागत किया।
श्रीलंका के कोलंबों में 3 से 7 जुलाई तक आयोजित साउथ एशियन कराटे चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए लोहाघाट की कराटे खिलाड़ी अनामिका बिष्ट ने रजत पदक हासिल कर लिया है। अनामिका के बुधवार को लोहाघाट आगमन पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के साथ खेल प्रेमियों ने पदक विजेता अनामिका और कराटे कोच दीपक अधिकारी का फूल मालाओं से स्वागत किया। पालिका अध्यक्ष वर्मा ने इसे नगर, जिला, उत्तराखंड और देश की उपलब्धि बताया। इस मौके पर नवीन नाथ गोस्वामी,गीता ढेक, बबीता ढेक, मीना बिष्ट, पुष्पा माहरा, शांति कोठारी
राजू ढेक, नवीन कुमार, ललित बिष्ट, गीता ढेक, बबीता ढेक, मीना बिष्ट, पुष्पा माहरा, शांति कोठार आदि मौजूद रहे।
परिचय। लोहाघाट में साउथ एशियन कराटे चैम्पियशिप में रजत पदक विजेता अनामिका बिष्ट का भव्य स्वागत

More Stories
एनएच-09 पर बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई, तीन युवक गंभीर घायल
उरेडा के परियोजना अधिकारी 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जिला अस्पताल की खुली पोल तो पत्रकारों पर लगाए झूठे आरोप