June 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

आशा वर्कर्स ने मानदेय सहित विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया

आशाओं ने मानदेय सहित कई मुद्दे रखे
लोहाघाट। आशा वर्कर्स ने मानदेय सहित विभिन्न मांगों को लेकर लोहाघाट में एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया। जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रही। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा।
बुधवार को आशा वर्कर्स संगठन की जिलाध्यक्ष सरस्वती पुनेठा के नेतृत्व में आशाओं ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सोनाली मंडल के माध्यम से सीएम धामी को ज्ञापन भेजा। जिसमें उन्होंने कहा कि आशाओं समेत सभी स्कीम वर्कर्स को 35 हजार रुपए न्यूनतम वेतन, राज्य कर्मचारी का दर्जा, पेंशन देने, और शोषण पर रोक के साथ सम्मानजनक व्यवहार की मांगों को लेकर की जा रही है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं को अत्यंत कठिन परिस्थितियों में सेवाएं देनी पड़ती हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें नाममात्र की प्रोत्साहन राशि दी जाती है जो उनके परिवार के भरण-पोषण के लिए भी पर्याप्त नहीं है। इस मौके पर पदमा प्रथोली, रितु बिष्ट,मंजू देवी,लक्ष्मी जोशी, रेखा कुंवर, रितु बिष्ट, दीपा धोनी,लक्ष्मी गहतोड़ी मौजूद रहीं।
:::फोटो।
परिचय। बुधवार को लोहाघाट में आशा वर्कर्स से विभिन्न मांगों को लेकर चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन दिया।

शेयर करे

You may have missed