चंपावत। सीमांत तल्लादेश मंडल के सल्ली में तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली गई। तिरंगा शौर्य यात्रा के प्रभारी दर्जा मंत्री शंकर कोरंगा के नेतृत्व में तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली गई जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया।
इस दौरान शंकर कोरंगा ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को आतंकी घटना का करारा जवाब दिया। भारतीय सेवा के जवानों के मनोबल को बढ़ाने के लिए तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली गई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष तल्लादेश कैलाश सिंह बोहरा, कमल महरा,दलीप सिंह महर,मंडल महामंत्री
मनोज कुमार जोशी, मंडल उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत,शक्ति केंद्र संयोजक सुरेन्द्र कुमार,बूथ अध्यक्ष रघुवर सिंह रावत
बूथ अध्यक्ष ठाकुर सिंह,बूथ अध्यक्ष भगवत जोशी,
रमेश सिंह, शीशपाल सिंह, पूर्व प्रधान गिरधर सिंह रावत आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
विधायक के कमीशन के आरोपों को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन ने खारिज किया
NPS-UPS के विरोध में कर्मचारियों ने किया पेंशन उपवास, OPS बहाली की उठाई मांग
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का शाल ओढ़ाकर किया स्वागत