June 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

पंचेश्वर धाम के संगम में दाह संस्कार से बची अवशेष लकड़ियों का लगा अंबार।

पंचेश्वर धाम के संगम में दाह संस्कार से बची अवशेष लकड़ियों का लगा अंबार।
लोहाघाट।
जनपद चंपावत के प्रमुख मोक्ष घाट /श्मशान घाट पंचेश्वर में लंबे समय से दाह संस्कारों में अर्धजली लकडियों के कारण पूरे संगम क्षेत्र गंदगी का अंबार लग गया है ।। क्षेत्र की नौजवानों द्वारा कई चेतावनी बोर्ड भी इस संदर्भ में लगाए गए थे परंतु अधिक जन जागरूकता ना होने के कारण प्राय शमशान घाट पंचेश्वर, रामेश्वर (घाट) और रिकेश्वर लोहाघाट के शमशान घाटों में इसी प्रकार की आदि जाली लड़कियों के अवशेष देखे हैं… लोहाघाट के रिषेश्वर में कभी कभार विद्यालय छात्रों, आईटीबीपी, आदि समाजसेवीयों द्वारा श्मशान घाट में सफाई की जाती है ।। इस संदर्भ में हमारा राज्य सरकार से निवेदन है की प्रमुख श्मशान घाटों में साफ सफाई हेतु जिला पंचायत / नगर पालिका लोहाघाट को पर्यावरण मित्रों के माध्यम से माह में दो बार श्मशान घाट की साफ सफाई के लिए व्यवस्था का प्रावधान किया जाना चाहिए इसी का संदर्भ में ओंकार सिंह धौनी,( राज्य आंदोलनकारी) के माध्यम से युवा नेता मोहित पाठक, भाजपा उपाध्यक्ष, चंपावत को ज्ञापन प्रेषित किया किया है । तथा उनसे अनुरोध किया गया है कि जनपद के समस्त मोक्ष धार्मों में प्रत्येक माह पर्यावरण मित्रों के माध्यम से साफ सफाई का प्रावधान करवाते हुए बजट को भी प्रस्तावित करेंगे । ज्ञापन देने वालों में , होशियार सिंह, श्याम पंत, नाथसिंह , गणेश सिंह ,शंकर सिंह, तेज सिंह, खिमानंद सुतेडी़, महेश सूतेडी़, महेश पंत, श्याम गुरुंग आदि ।

शेयर करे