April 27, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

कलयुगी बेटे ने मां का सर धड़ से अलग किया

बिहार । बिहार के राजगीर में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां को ही मौत के घाट उतार दिया। उसने अपनी मां की हत्या फसल काटने वाली हसुआ से वार करके कर दिय। मृतका साखो देवी (करीब 75 वर्ष) है जिसकी गला काटकर हत्या हुई है। महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया गया पुलिस ने हत्यारे पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि हत्यारे ने अपनी मां से नशा करने के लिए पैसे मांगे और नहीं मिलने पर इस घटना को अंजाम दिया। घटना नगर परिषद राजगीर के सबलपुर गांव की है वहीं, मृतका के पति भी पुलिस के रडार पर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नशेड़ी ने अपनी मां को मौत के घाट उतारा
नशेड़ी ने अपनी मां की ही जिंदगी ले ली. हसुआ से उकसा सिर धड़ से अलग कर दिया. हत्या करने के बाद वह शव को ठिकाने लगाने के लिए गड्ढा खोद रहा था. लेकिन ग्रामीणों की नजर उसपर पड़ गयी जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से हत्यारे अजीत कुमार उर्फ बंडा को गिरफ्तार कर लिया।

शेयर करे