September 16, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

बस्तिया गांव में हाथियों ने गेहूं की फसल को नष्ट किया

Dukan Ad
Dukan Ad

टकपुर। टनकपुर के बस्तिया गांव में शनिवार देर रात हाथी फिर से घुस आया। इस दौरान हाथी ने गांव में काश्तकारों की खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को चौपट कर दिया। ग्रामीणों ने डीएफओ और डीएम से गुहार लगाई है।
टनकपुर-चम्पावत हाईवे से लगे बस्तिया गांव में बीते चार दिन से हाथी का आतंक बना हुआ है।
हाथी जंगल के रास्ते गांव में घुस रहा है।
बस्तिया की निवर्तमान प्रधान प्रशासक कविता धौनी,राम सिंह धौनी ने डीएफओ नवीन पंत और डीएम नवनीत पांडेय को ज्ञापन भेजा है। कहा कि हाथियों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं हाथी लगातार गांव की ओर घुस रहा है। गांव में हाथ क्यों नहीं रहना मुश्किल कर दिया है।
फोटो… सांकेतिक

शेयर करे