June 11, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

कांग्रेस विधायक अधिकारी के बयान के बाद पाटी चुनाव में निर्दलीय अध्यक्ष पद पर जीतने वाले नारायण लाल बोले— मैं सीएम धामी का सेवक

कांग्रेस विधायक अधिकारी के बयान के बाद पाटी चुनाव में निर्दलीय अध्यक्ष पद पर जीतने वाले नारायण लाल बोले— मैं सीएम धामी का सेवक
संवाददाता चंपावत ।
… पाटी नगर पंचायत अध्यक्ष का वीडियो वायरल, राजनीतिक गलियारों में तेज हुई चर्चा
चंपावत। पाटी नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीतने वाले नारायण लाल के एक वीडियो ने जिले की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में नारायण लाल स्वयं को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का सेवक होने की बात कह रहे हैं।
वीडियो में नारायण लाल कहते दिखाई दे रहे हैं कि वह पहले से भाजपा से जुड़े रहे हैं, लेकिन कुछ कारणों से उन्हें पार्टी का टिकट नहीं मिल पाया। इसके बावजूद उनकी आस्था भाजपा और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बनी हुई है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री के सेवक हैं और आगे भी सेवक बने रहेंगे।
गौरतलब है कि पाटी नगर पंचायत चुनाव में नारायण लाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने एक बयान जारी कर नारायण लाल को कांग्रेस समर्थित कार्यकर्ता बताया था। माना जा रहा है कि इसी बयान के बाद नारायण लाल का यह वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने स्वयं को भाजपा कार्यकर्ता बताया है।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद पाटी नगर पंचायत चुनाव के राजनीतिक निहितार्थों को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने कहा,
“किसी जनप्रतिनिधि को पार्टी में लेना या निष्कासित करना प्रदेश नेतृत्व तय करता है। नारायण लाल जी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यों को लेकर उन पर आस्था जता रहे हैं तो यह सराहनीय है।”

शेयर करे