June 11, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

पाटी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा हारी पर जीत गए पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल

संवाददाता चंपावत।
पाटी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा को अध्यक्ष पद पर भले ही करारी हार का सामना करना पड़ा। लेकिन पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल हार कर भी जीत गए । दरअसल भाजपा ने पाटी नगर पंचायत चुनाव में एक से एक बड़े नेताओं को वार्ड वॉर जिम्मेदारी सौंप थी।
दर्जा मंत्री गणेश भंडारी को नगर पंचायत चुनाव का प्रभारी बनाया गया था। भाजपा जिलाध्यक्ष से लेकर पार्टी के बड़े पदाधिकारी जिसमें जिला अध्यक्ष,जिला पंचायत अध्यक्ष को जिम्मेदारी सौंपी थी । लेकिन पाटी नगर पंचायत के चार वार्ड में से भाजपा सिर्फ एक वार्ड में ही जीत दर्ज करा पाई। बताया जा रहा है कि जिस वार्ड में भाजपा ने जीत दर्ज करी उसकी जिम्मेदारी पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल को दी थी ।
इस वार्ड में भाजपा के नवीन राम को 254 निर्दलीय नारायण लाल 167 पार्वती देवी 56 वोट मिले ।
बताया जा रहा है कि पूर्व में विधानसभा चुनाव में पूरन फर्त्याल इस बूथ में हारे थे। लेकिन न्यू कॉलोनी वार्ड की जिम्मेदारी मिलने के बाद पिछले एक हफ्ते से वह वहीं डटे हुए थे। मतदान के दिन भी बताया जा रहा है कि वह वहीं डेरा जमाए हुए थे।

शेयर करे