June 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

सबसे कम उम्र की तीलू रौतली पुरस्कार विजेता शाम्भवी मुरारी को राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में शामिल होने का मिला मौका

चंपावत।
राज्य की सबसे कम उम्र की तीलू रौतली पुरस्कार विजेता शाम्भवी मुरारी शुक्रवार को 38 वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गोलापुर हल्द्वानी में प्रतिभाग करेंगी कार्यक्रम का समापन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सानिध्य में होगा। उन्होंने कहा वीरों की भूमि हमारी देवभूमि को अब खेल भूमि के नाम से नई पहचान मिलेगी। देवभूमि ने नया अध्याय लिखा है। शाम्भवी मुरारी का कहना है इस सफल आयोजन से उत्तराखंड के प्रतिभावान खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। यह आयोजन संकल्प से शिखर तक टैगलाइन को सार्थक कर प्रधानमंत्री के संकल्प वर्तमान दशक उत्तराखंड का दशक बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। ये उत्तराखंड वासीयों के लिए गौरव की बात है उन्होंने इतने बड़े आयोजन में शामिल होने का अवसर प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है

शेयर करे