June 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

पाटी पुलिस ने 209 ग्राम चरस के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

थाना पाटी क्षेत्रान्तर्गत 209 ग्राम चरस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
चंपावत।
अजय गणपति,पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक महोदया चम्पावत के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
13 फरवरी को थाना पाटी क्षेत्रान्तर्गत उप निरीक्षक तेज कुमार प्रभारी चौकी देवीधुरा द्वारा मय पुलिस टीम के चैकिंग अभियान के दौरान मूलाकोट क्षेत्र मे अभियुक्त रमेश सिंह पुत्र धन सिंह,निवासी मूलाकोट उम्र 51 वर्ष के कब्जे से कुल 209 ग्राम चरस व चरस बिक्री से अर्जित कुल रुपए 550 रू.बरामद किए गए।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया पुलिस टीम में
SI तेज कुमार (प्रभारी चौकी देवीधुरा) Hc सुरेश चंद्र, का. बसंत पांडे शामिल रहे।

शेयर करे