April 27, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत रीठा साहिब में यातायात जागरूकता रैली निकाली

35वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत रीठा साहिब में यातायात जागरूकता रैली का आयोजन कर किया गया लोगो को जागरूक
…जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने हेतु की गयी

चंपावत । पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने 35वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 2025 में जनपद चम्पावत में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किये जाने हेतु सभी थाना/यातायात प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में आज दिनांक थाना रीठा साहिब के ग्राम गागरी के खेल के मैदान में यातायात जागरूकता रैली के तहत थानाध्यक्ष रीठा साहिब कमलेश भट्ट के नेतृत्व में रीठा पुलिस द्वारा स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर रैली निकाली गई ।
इस दौरान सभी से दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेल्मेट पहनने,ओवरस्पीड/ओवरलोड वाहन नही चलाने, नशे में वाहन नही चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नही करने, नाबालिगों को वाहन नहीं देने तथा सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की गयी साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में बिना समय गवाये घायलों की मदद कर जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज अदा करने सम्बन्धी अपील की गयी । इसके साथ ही पुलिस द्वारा सभी नवयुवकों को नशे से दूर रहने और नशा करने वाले वह बेचने वालों की शिकायत तुरंत पुलिस से करने पर नशा मुक्ति अभियान में सहयोग करने की अपील की गई।
पुलिस टीम में SO कमलेश भट्ट HC राजेन्द्र प्रसाद का.मनोज कुमार का.राजेश राणा HG मोहित HG गंगा राम शामिल रहे।

शेयर करे