बनबसा (चम्पावत)। बनबसा नगर पंचायत के नव निर्वाचित नगर पंचायत बोर्ड का भव्य शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का नगर पंचायत परिसर में भव्य आयोजन किया गया। अधिशाषी अधिकारी दीपक चंद्र बुढलाकोटी के संचालन में आयोजित समारोह में अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा ने नव निर्वाचित अध्यक्ष रेखा देवी के अलावा सभासदो को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी।
नगर पंचायत की नव निर्वाचित चेयरमेन रेखा देवी के अलावा नव निर्वाचित सभासदों मनीषा भट्ट, योगेश चंद, मोनू ठाकुर, कमल गुप्ता, काजल रत्नाकर, लक्ष्मी कश्यप और मनोज कश्यप को शपथ दिलायी गयी।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, सीएम कैम्प कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल, प्रशासनिक अधिकारी जीवन सिंह नेगी के अलावा हेमा जोशी प्रदेश मंत्री भाजपा, रेनू अग्रवाल निवर्तमान चेयरमेन, संजय जोशी सांसद प्रतिनिधि, कैप्टन भानी चंद अध्यक्ष गौरव सेनानी कल्याण समिति, शिवराज सिंह कठायत पूर्व दर्जा मंत्री, शंकर लाल वर्मा वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, दीपचंद पाठक मौजूद रहे।
बनबसा में नव निर्वाचित अध्यक्ष रेखा देवी के अलावा सभासदों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

More Stories
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 में चंपावत जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन हाईस्कूल में 5वां, इंटरमीडिएट में चौथा स्थान
बोर्ड परीक्षा परिणाम में अपेक्षा से कम नंबर आने पर छात्र ने लगाई फांसी
डॉ. लता खर्कवाल ने लोहावती नदी एवं उसके आसपास के जल स्रोतों की गुणवत्ता पर किया शोध