चंपावत। चंपावत के बांसुरी वादक चिरंजीव मानस पंत ने श्री बाबा हरिबल्लभ संगीत संस्थान के तत्वाधान में पंजाब के जालंधर में 23 दिसंबर से शुरू विधाओं पर आधारित शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता एंव संगीत महासभा में कला का प्रदर्शन किया।
चंपावत जीआईसी के प्रवक्ता गिरीश चंद्र पंत और प्रवक्ता डॉ. रेणु पंत के बेटे चिरंजीव मानस पंत ने इस संगीत महासभा की प्रतियोगिता में भाग लिया। चिरंजीव मानस पंत ने जूनियर वर्ग में राग चारुकेशी में अलाप बंदिश तथा झाला प्रस्तुत कर दूसरा स्थान हासिल किया। तबले में संगत सुप्रसिद्ध कलाकार सरदार जगमोहन सिंह ने दी। श्री बाबा हरिबल्लभ संगीत संस्थान जालंधर के मुखिया पंडित विजय कृष्ण शास्त्री का आशीर्वाद प्राप्त होने के साथ ही मानस को सम्मानित कर संगीत विधा की इस महत्वपूर्ण विषय से जुडने के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की। मानस पंत का संपूर्ण परिवार संगीत विधा से जुड़े होने के साथ साथ संगीत की परिकल्पना को संजोए हुए हैं। मानस की इस उपलब्धि के लिए कलश संगीत कला समिति चंपावत से जुड़े समस्त पदाधिकारियों और सदस्य धर्म सिंह अधिकारी, विजय वर्मा, प्रेमबल्लभ भट्ट, महेश जोशी, तुलसीदत्त जोशी, दिनेश बिष्ट, प्रकाश पांडेय, संतोष पांडेय, हिमेश कलखुडिय़ा, शांति जोशी, अंजू भट्ट, रोहित खर्कवाल, संजय जोशी के अलावा समिति के बाल कलाकार आशुतोष भट्ट, आयुष भट्ट ने चिंरजीव मानस पंत और उनके माता-पिता, गुरुजनों को शुभकामनाएं व बधाई दी है।

More Stories
तेंदुए से भिड़कर पिता की जान बचाने वाली वीर बेटी किरण पांडेय को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
देवीधार में आस्था का सैलाब, तीन गांवों की देवी रथ यात्राओं ने की मंदिर की परिक्रमा हजारों श्रद्धालुओं ने मां भगवती और महाकाली के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
एक माह अग्निवीर की ट्रेनिंग कर चुका युवक स्मैक तस्करी में गिरफ्तार, चम्पावत पुलिस ने एक करोड़ की हेरोइन के साथ दो को दबोचा