September 15, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मला गहतोड़ी ने कहा बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था शिक्षा बेरोजगारी महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर मैदान में उतरेगी कांग्रेस

Dukan Ad
Dukan Ad

पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूर्व विधानसभा प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने प्रेस वार्ता कर विकास कार्यों पर उठाए सवाल
… कहां जिले में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं है
… गाइनेकोलॉजिस्ट ना होने से जिला अस्पताल रेफर सेंटर बन कर रह गया है

….बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था शिक्षा बेरोजगारी महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर मैदान में उतरेगी कांग्रेस
चंपावत। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष पूर्व विधानसभा प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने कहा कि शिक्षा स्वास्थ्य महंगाई को चुनाव में मुद्दा बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की विधानसभा में पालिका की स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने प्रेस वार्ता कर कहा कि धरातल पर कोई काम नहीं दिख रहा है। कांग्रेस वार्डों के अलग-अलग मुद्दे लेकर चुनावी मैदान में भाजपा को पटखनी देने उतरेगी। उन्होंने कहा कि सीएम की विधानसभा वाली चंपावत नगरपालिका में विकास कार्य धरातल पर नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मजबूती के साथ इस चुनाव में पार्टी प्रत्याशी का प्रचार प्रसार एकजुट होकर करेगी। कांग्रेस नेत्री निर्मला ने पालिका चुनाव बैलेट पेपर से कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र और विकास की रफ्तार बहुत धीमी।

शेयर करे