June 11, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी शुक्रवार को लोहाघाट में निजी स्कूल के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचेंगे

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी चंपावत के लोहाघाट में एकदिवसीय भ्रमण पर पहुंचेंगे
चंपावत।
प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री
पुष्कर सिंह धामी जी का 6 दिसंबर 2024 (शुक्रवार) को जनपद चंपावत में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम है। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने बताया कि अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री देहरादून से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11:05 बजे अस्थाई हेलीपैड फोर्ती खेल मैदान, लोहाघाट पहुंचेंगे। इसके पश्चात वह अस्थाई हेलीपैड फोर्ती खेल मैदान से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11:30 बजे मल्लिकार्जुन स्कूल चिड़ियाडुंगा बनगांव, लोहाघाट पहुंचेंगे। जहां वह मल्लिकार्जुन स्कूल लोहाघाट के अनावरण समारोह में प्रतिभाग करेंगे। इसके पश्चात मध्यान्ह 12:40 बजे वह मल्लिकार्जुन स्कूल चिड़ियाडुगा बनगांव, लोहाघाट से प्रस्थान कर 12:55 पर अस्थाई हेलीपैड फोर्ती खेल मैदान लोहाघाट पहुंचेंगे तथा वहां से अपराह्न 1:05 बजे वह लोहाघाट से खटीमा,उधम सिंह नगर के लिए प्रस्थान करेंगे।

शेयर करे