चंपावत। स्कूल बस कंडक्टर की बस से गिरने से हुई मौत के मामले में मृतक के पिता ने दुर्घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है एवं लापरवाह वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एसपी को ज्ञापन देकर चक्कर आने की बात को झूठलाया। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक
आज 27 नवंबर को गुरुकुलम स्कूल खूना बोरा लोहाघाट की स्कूल बस संख्या UK 03 PA 0051 जो बच्चों को छोड़ने के लिए चंपावत गई थी बस बच्चों को छोड़ते हुए जूप विद्या मंदिर के पास पहुंची थी तभी बस कंडक्टर राहुल सिंह बोरा पुत्र प्रकाश सिंह निवासी खूना बोरा (लोहाघाट) उम्र 25 वर्ष अचानक गाड़ी से बाहर गिर गया और उसे गंभीर चोट आ गई जिसकी उपचार के दौरान चंपावत जिला चिकित्सालय में मौत हो गई पुलिस के मुताबिक वाहन चालक चक्कर आने के कारण बस से गिरा है। जबकि मृतक के पिता द्वारा पुलिस की इस रिपोर्ट को गलत बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि उनके पुत्र राहुल की स्कूल बस से कुचलने से मौत हुई है । उन्होंने बताया कि उनकी कई पसलियां टूटी हैं तथा शरीर में कई घाव हैं जो बस से गिरने से नहीं हो सकते हैं। उन्होंने एसपी अजय गणपति से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

More Stories
तेंदुए से भिड़कर पिता की जान बचाने वाली वीर बेटी किरण पांडेय को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
देवीधार में आस्था का सैलाब, तीन गांवों की देवी रथ यात्राओं ने की मंदिर की परिक्रमा हजारों श्रद्धालुओं ने मां भगवती और महाकाली के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
एक माह अग्निवीर की ट्रेनिंग कर चुका युवक स्मैक तस्करी में गिरफ्तार, चम्पावत पुलिस ने एक करोड़ की हेरोइन के साथ दो को दबोचा