मवेशियों के लिए महिला चारा पत्ती लेने जंगल गई थी
चंपावत/तल्लादेश। नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश क्षेत्र की एक महिला की पहाड़ी से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय नागरिकों के सहयोग से भारी मशक्कत के बाद महिला का शव निकाला जा सका। पोस्टमार्टम के बाद 21 नवंबर को महिला का शव परिजनों को सौंपा गया।
जानकारी के मुताबिक तल्लादेश के रियासीबमन गांव क्षेत्र की पार्वती देवी (44) पत्नी स्वर्गीय होशियार सिंह 20 नवंबर की अपरान्ह मवेशियों के लिए चारापत्ती लेने गई थी। इसी बीच रास्ते में पहाड़ी से गिरने से महिला ने मौके पर दम तोड़ दिया। जानकारी लगने पर स्थानीय नागरिकों और पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद बुधवार रात को शव निकाला। वाकये की जानकारी से परिवार में मातम छा गया। पार्वती देवी के पति की पहले ही मौत हो चुके हैं। महिला के दो छोटे बच्चे हैं। पोस्टमार्टम के लिए तामली थाना क्षेत्र की पुलिस शव को चंपावत लाई। आज बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। शाम को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

More Stories
कारगिल के अमर शहीदों को कविताओं के जरिए दी श्रद्धांजलि, ‘काली कुमूं’ पुस्तक का हुआ विमोचन
लोहाघाट में कारगिल विजय दिवस पर गूंजे शौर्य के किस्से, शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
वन दरोगा से मारपीट पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी