नशामुक्त भारत अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशों के क्रम मे नशा तस्करोंं के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। थाना रीठा साहिब के अतर्गत बुड़म क्षेत्र में चेकिंग अभियान केदौरान 11.200 किलोग्राम चरस के साथ 01 अन्तर्राज्यिय चरस तस्कर गिरफ्तार किया है और 1 मोटर साइकिल सीज की है। थानाध्यक्ष रीठासाहिब प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में वर्ष 2024 मे चरस तस्करी की अबतक की सबसे बड़ी बरामदगी है।
दिनांक 13.11.2024 को जनपद चंपावत के थाना रीठा साहिब क्षेत्र अंतर्गत कमलेश भट्ट, थानाध्यक्ष थाना रीठासाहिब के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चौकी बुड़म क्षेत्र अंतर्गत मोटर साइकिल टैक्सी वाहन संख्या UK04TB-4226 अपाचे मे अभियुक्त साहिल नेहरा पुत्र शमशेर सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी H NO- 624 निन्दाना, थाना महम, जिला रोहतक, हरियाणा के कब्जे से 11.200 किलोग्राम चरस* बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । घटना में सम्मिलित 01 अन्य अभियुक्त जो की मौके से भागने में सफल रहा, की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
घटना में सम्मिलित हरियाणा के अन्य *02 लोग* जो कि साथ में आए थे और वाहन संख्या HR 46G 8997 से आगे-आगे रैंकी करते हुए जा रहे थे, भी भागने में सफल रहे। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास भी पुलिस द्वारा किया जा रहा है।
उपरोक्त संबंध में थाना रीठा साहिब में मुकदमा अपराध संख्या 22/2024 अंतर्गत धारा 8/20/ 29/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया ।
पूछताछ का विवरण
पूछताछ में अभियुक्त उपरोक्त द्वारा बताया गया कि हम तीनों हरियाणा निवासी लोगों द्वारा हरियाणा राज्य से देवीधूरा आकर देवीधूरा निवासी 01 युवक से यह चरस खरीदी । देवीधूरा निवासी युवक द्वारा द्वारा यह चरस स्थानीय क्षेत्र के लोगों से कम दामों में खरीदकर ऊँचे दामों मे बेची जाती है। हमारे द्वारा पूर्व में भी तथा आज भी यह चरस उक्त व्यक्ति से खरीदी गयी। जिसे हम लोग हरियाणा राज्य में ले जाकर और ऊँचे दामों में बेचते है । आज दिनांक को भी यह चरस हमारे द्वारा उक्त युवक से खरीदकर ले जायी जा रही थी साथ ही भानू उपरोक्त द्वारा हमें पुलिस से बचाव वाले रास्तो से ले जाकर टनकपुर तक पहुचाने की योजना थी लेकिन पुलिस द्वारा मुझे पकड़ लिया गया।
आपराधिक इतिहास–
अभियुक्तगणों में से अभियुक्त 01 अभियुक्त थाना सुनरिया जिला रोहतक हरियाणा से एनडीपीएस के मामले में 3 साल जेल में रह चुका है । अन्य अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
कीमत- बरामदा चरस की कीमत लगभग 11 लाख रुपये है।
पुलिस टीम में यह लोग रहे शामिल
01- कमलेश भट्ट, थानाध्यक्ष रीठा साहिब
02-उ0नि0 तेज कुमार, थाना रीठा साहिब
03-मुख्य आरक्षी हरीश नाथ, रीठा साहिब
04-मुख्य आरक्षी राजेन्द्र प्रसाद,रीठा साहिब
05- आरक्षी वीर सिंह,रीठा साहिब
06-आरक्षी मनोज कुमार ,रीठा साहिब
पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा भारी मात्रा में चरस बरामद करने वाली पुलिस टीम को 5000/रू0 नगद पारितोषिक प्रदान करने की घोषणा भी की गयी है।


More Stories
एनएच-09 पर बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई, तीन युवक गंभीर घायल
उरेडा के परियोजना अधिकारी 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जिला अस्पताल की खुली पोल तो पत्रकारों पर लगाए झूठे आरोप