एक माह अग्निवीर की ट्रेनिंग कर चुका युवक स्मैक तस्करी में गिरफ्तार, चम्पावत पुलिस ने एक करोड़ की हेरोइन के साथ 2 को दबोचा
चम्पावत, 29 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान’ के तहत चम्पावत पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 306 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है।
एसओजी और टनकपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने सैलानी गोठ स्थित काला झाला गौशाला तिराहे के पास से बाइक सवार गुरदीप सिंह (25) और सुनील सिंह (22) निवासी बाजार घाट, थाना हजारा, जनपद पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 306 ग्राम स्मैक और एक प्लैटिना बाइक (UP 26 AY 5188) बरामद की। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी सुनील सिंह ने करीब एक माह तक अग्निवीर की ट्रेनिंग ली थी, लेकिन बीमारी का बहाना बनाकर प्रशिक्षण छोड़कर घर लौट आया। इसके बाद वह कथित रूप से नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़ गया।
पूछताछ में आरोपियों ने यह भी बताया कि बरामद स्मैक उन्होंने पीलीभीत निवासी मनु सिंह से खरीदी थी और भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में एक नेपाली तस्कर तक पहुंचाने जा रहे थे। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस के अनुसार जनवरी 2026 से अब तक जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत 40 मुकदमे दर्ज कर 54 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

More Stories
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों का देहरादून में प्रदर्शन चंपावत से भी विभिन्न विभागों के कर्मचारी आंदोलन में हुए शामिल
पानी की टंकी साफ करते समय महिला को पड़ा दिल का दौरा, मौके पर मौत
हिस्ट्रीशीटर तमंचे और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार