गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री का संदेश मानेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा
चम्पावत, 29 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शुभकामना संदेश मानेश्वर महादेव मंदिर के मठाधीश परम पूज्य स्वामी धर्मराजानन्द पुरी महाराज को भेंट किया गया। विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी और जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री का संदेश उन्हें ससम्मान सौंपा।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि संत समाज का आशीर्वाद जनसेवा और लोककल्याण के कार्यों को नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने समाज में शांति, समरसता और नैतिक मूल्यों की स्थापना में संतों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए स्वामी धर्मराजानन्द पुरी महाराज के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
स्वामी धर्मराजानन्द पुरी महाराज ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भगवान मानेश्वर महादेव से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा में निरंतर सफलता की प्रार्थना की। साथ ही प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार एवं विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर जनपद चम्पावत और प्रदेश की खुशहाली, शांति तथा निरंतर विकास की कामना की। उन्होंने गुरु-शिष्य परंपरा, आध्यात्मिक मूल्यों और लोककल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया।

More Stories
तेंदुए से भिड़कर पिता की जान बचाने वाली वीर बेटी किरण पांडेय को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
देवीधार में आस्था का सैलाब, तीन गांवों की देवी रथ यात्राओं ने की मंदिर की परिक्रमा हजारों श्रद्धालुओं ने मां भगवती और महाकाली के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
एक माह अग्निवीर की ट्रेनिंग कर चुका युवक स्मैक तस्करी में गिरफ्तार, चम्पावत पुलिस ने एक करोड़ की हेरोइन के साथ दो को दबोचा