चंपावत। जिला अस्पताल में लंबे समय बाद गाइनेकोलॉजिस्ट की तैनाती की उम्मीद जगी है। बीडी पांडे जिला चिकित्सालय नैनीताल में तैनात डॉक्टर ममता सौंतियाल को जिला अस्पताल चपावत में जॉइनिंग करने के आदेश स्वास्थ्य महानिदेशक तारा आर्या ने जारी किए हैं। इससे पूर्व चंपावत जिला अस्पताल में विभिन्न जिलों से गाइनेकोलॉजिस्ट को रोस्टर के आधार पर भेजा गया था। जिसकी समय सीमा समाप्त हो गई थी । सीएमओ देवेश चौहानन बताया की स्वास्थ्य निदेशालय से लगातार गाइनेकोलॉजिस्ट की तैनाती को लेकर पत्राचार किया गया था। उन्होंने बताया कि डॉक्टर ममता के ज्वाइन करने के बाद जिला अस्पताल में जटिल प्रसव हो सकेंगे । उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य निदेशालय से एक और गाइनेकोलॉजिस्ट की मांग की है।

More Stories
विधायक के कमीशन के आरोपों को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन ने खारिज किया
NPS-UPS के विरोध में कर्मचारियों ने किया पेंशन उपवास, OPS बहाली की उठाई मांग
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का शाल ओढ़ाकर किया स्वागत