September 16, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

चंपावत पुलिस ने जिले के राज्य आंदोलनकारीयों को किया सम्मानित

Dukan Ad
Dukan Ad

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर चंपावत जिले के सभी आठों थाना क्षेत्रों में हुए सम्मान समारोह

चपावत। 25वें उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर

चंपावत जिले के राज्य आंदोलनकारियों चंपावत पुलिसलइन के साथ विभिन्न थाना कोतवालियों में सम्मानित किया। सम्मानित किया गया। इस दौरान राज्य आंदोलनकारी बहादुर सिंह फर्त्याल, एडवोकेट नवीन मुरारी, हरगोविंद बोहरा, एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, श्यामनारायण पांडेय, बसंत सिंह तड़ागी, मंदीप ढेक, दयाकिशन पांडेय,प्रकाश तिवारी, भुवन जोशी, खीम सिंह बिष्ट, भूपेंद्र देव ताऊ, राजूगड़कोटी, सुधीर साह, राजू शर्मा, इंद्रेश लोहनी, गणेश जोशी, डीकेपांडेय, हरीश पांडेय देवू, शंकर लाल वर्मा सहित तमाम आंदोलनकारी सम्मानित किए गए। एसपी अजय गणपति के निर्देशानुसार और पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा व वंदना वर्मा के निर्देशन में जिले के सभी आठों थाना क्षेत्र के अंतर्गत रह रहे आंदोलनकारियों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम लेने और उन्हें सम्मानित करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। चंपावत के सभी थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में निवासरत राज्य आंदोलनकारियों के घरों में जाकर कुशल क्षेम ली। साथ ही उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर सभी को बताया गया कि यदि उन्हे पुलिस विभाग या अन्य सरकारी विभागों या उनकी निजी, पारिवारिक कोई समस्या या सुझाव हो, तो स्थानीय पुलिस या पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर जानकारी दे सकते हैं। चंपावत पुलिस उनकी हर संभव मदद करने का दावा किया गया। चंपावत जिले में कुल 213 राज्य आंदोलनकारी हैं।

शेयर करे