चंपावत। राज्य स्थापना दिवस पर तसीलदार जगदीश नेगी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय चंपावत का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में बनाए जा रहे मध्यान भोजन की जांच की गई। उपस्थित छात्र छात्रों के साथ ही भोजनमाता व शिक्षकों से भोजन आदि की गुणवत्ता को लेकर जानकारी हासिल की।
तहसीलदार जगदीश नेगी ने बताया कि मध्यान भोजन में तय मानकों के आधार पर छात्र छात्रों के लिए क्या है क्या करोको भोजन नहीं बनाया जा रहा था। साथ ही तय रोस्टर के आधार पर भोजन नहीं बनाया गया था और बच्चों की थाली में सब्जी नहीं थी। मौके में मौजूद शिक्षकों की मौके पर ही फटकार लगाई और मानकों के आधार पर भोजन परोसे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जब अध्यापकों से भोजन में छात्र-छात्राओं को सब्जी ना दिए जाने की बात पूछी तो शिक्षक एक दूसरे का मुंह ताकते रहे और कोई जवाब नहीं दे पाए। जिस पर उन्होंने शिक्षकों को भविष्य में इस तरह की पुनरावृति ना करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया की इसकी जांच रिपोर्ट शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ ही जिला अधिकारी को भी प्रेषित क जाएगी। बताया कि राज्य स्थापना दिवस के दिन भी बच्चों के भोजन में रोस्टर के तहत भोजन न देना गंभीर मामला है।

More Stories
पूर्णागिरि में मुंडन के नाम पर श्रद्धालुओं से लूट, वसूली जा रही है डबल धनराशि
शारदा कॉरिडोर परियोजना निर्माण कार्य के लिए समिति गठित, जिलाधिकारी मनीष कुमार ने दिए निर्देश