चम्पावत। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने टनकपुर कोतवाल योगेश उपाध्यक्ष को हटा कर पुलिस कार्यालय में तैनात कर दिया है। वहीं एएचटीयू बनबसा के प्रभारी सुरेंद्र खड़ायत को बनबसा का नया एसओ बनाया है। बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण को एएचटीयू बनबसा का प्रभारी बनाया गया है। लोहाघाट थाने में तैनात एसआई पूरन सिंह को मनिहारगोठ चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है। प्रभारी चौकी मनिहारगोठ नवल किशोर को पुलिस कार्यालय में तैनात किया गया है। वहीं बूम चौकी प्रभारी दिलबर सिंह भंडारी को बनबसा थाने में भेजा गया है। थाना टनकपुर में तैनात ओमप्रकाश को बूम चौकी का प्रभारी बनाया गया है। हरीश पुरी को प्रभारी सम्मन सेल सैल से लोहाघाट थाने भेजा गया है। फिलहाल टनकपुर में निरीक्षक योगेश उपाध्याय की जगह किसी को नहीं भेजा गया है।

More Stories
चंपावत को कीवी हब बनाने की तैयारी कीवी महोत्सव का हुआ आयोजन
लोहाघाट की बेटी आस्तिका पाण्डेय का वैज्ञानिक पद पर चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
सफाई कर्मचारियों के वेतन, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर आयोग के उपाध्यक्ष ने की समीक्षा