June 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

चैंबर्स ऑफ इंडिया के सीईओ एवं सेक्रेटरी जनरल डॉ रंजीत मेहता ने शिक्षक उपाध्याय को किया सम्मानित

चैंबर्स ऑफ इंडिया के सीईओ एवं सेक्रेटरी जनरल डॉ रंजीत मेहता ने शिक्षक उपाध्याय को किया सम्मानित।

उत्कृष्ट कार्यों हेतु शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त करने पर शिक्षक उपाध्याय का किया सम्मान।

लोहाघाट। स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में शैलेश मटियानी राज्य उत्कृष्टता शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने पर शिक्षक प्रकाश चन्द्र उपाध्याय को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पीएचडी चैंबर्स ऑफ इंडिया के सीईओ एवं सेक्रेटरी जनरल डॉ रंजीत सिंह मेहता एवं उनके साथ आए अपने पुरुषार्थ के बल पर औद्योगिक क्षेत्र में ऊंचा मुकाम हासिल कर चुके हुडको के सीईओ डॉ अनुज खन्ना तथा प्राचार्या प्रो संगीता गुप्ता ने शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आयोजनकर्ताओं एवं संचालन कर रहे डॉ कमलेश शक्टा ने बताया कि
श्री उपाध्याय
एक ऐसे कर्मयोगी शिक्षक हैं, जिन्होंने छात्र-छात्राओं के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया हुआ है। उन्होंने बताया कि पढ़ने और पढ़ाने के जुनून वाले राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खूनाबोरा के शिक्षक प्रकाश चन्द्र उपाध्याय जिले के शिक्षा जगत की ऐसी महान शख्सियत हैं, जिन्होंने सात विषयों से परास्नातक की डिग्री हासिल की है साथ ही ये एआई विशेषज्ञ एवं जाने माने साइबर एक्सपर्ट भी हैं। इनकी विशेषता यह है कि ये वर्षभर बिना अवकाश लिए बच्चों के बीच स्कूल में रहते हैं, फलस्वरूप इनके बच्चे हर परीक्षा एवं प्रतियोगिता में अपने को प्रथम पंक्ति में खड़ा देखते हैं तथा राज्य और राष्ट्रीय स्तर में अपना परचम लहरा रहे हैं। शिक्षक उपाध्याय जिस विद्यालय में भी अपनी सेवाएं दी हैं वह विद्यालय इनके समर्पण भाव से महक जाता है। इनके उत्कृष्ट कार्यों के परिणामस्वरूप हाल ही में इन्हें राज्य के सर्वोच्च सम्मान शैलेश मटियानी उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

फोटो – शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक उपाध्याय को सम्मानित करते सेक्रेटरी जनरल डॉ मेहता।

शेयर करे