April 24, 2025

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

भुवन चौबे को यूथ कांग्रेस में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी यूथ कांग्रेस के महासचिव बनाए गए

चंपावत। कांग्रेस के तेज तर्रार कॉलेज राजनीति से कांग्रेस से जुड़े युवा नेता भुवन चौबे उर्फ भूप्पि को यूथ कग्रेस में प्रदेश महासचिव की जम्मेदारी मिली है। चौबे वर्ष 2006 में एनएसयूआई से जुड़े थे । साथ ही पीजी कॉलेज लोहाघाट में महासचिव भी रहे। यूथ कांग्रेस में वह प्रदेश प्रवक्ता प्रदेश सचिव के पद पर भी रह चुके हैं।  वर्तमान में सुई गांव के प्रधान भी हैं ।

चौबे ने प्रदेश में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर  प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर,प्रदेश प्रभारी शिवि चौहान,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी,पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह,गणेश गोदियाल,विधायक खुशाल सिंह अधिकारी,पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल और समस्त कांग्रेस जनों का आभार व्यक्त किया हैं। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं कि पार्टी के प्रति समर्पित रहकर सदैव सेवा करूंगा। चौबे को नई जिम्मेदारी दिए जाने पर विधायक खुशाल सिंह अधिकारी,जिलाध्यक्ष पूरन कठायत,भगीरथ भट्ट, चांद बोहरा ,विनोद बडेला ने खुशी व्यक्त की है।

शेयर करे