November 2, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

टनकपुर जौलजीबी सड़क में आपदा से 19 करोड़ से अधिक का नुकसान

Dukan Ad
Dukan Ad

टी – जे मोटरमार्ग क्षतिग्रस्त , ग्रामीणों को समस्या
13 सितंबर को आई आपदा से तीन स्थानों में सड़क बही
चंपावत। सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण तनकपुर – जौलजीबी सड़क 13 सितंबर को मूसलाधार बारिश से आई आपदा से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पीआईयू के अनुसार सड़क में आपदा से 19 करोड़ का नुकसान हुआ है ।

जिससे दर्जनों गावों की राह कठिन हो चुकी है । ग्रामीणों का कहना है इस मोटरमार्ग में तमाम स्थानों पर सुरक्षा दीवार , कलवर्ट , जीएसबी और डामरीकरण के कार्य ध्वस्त हो गए हैं । मोटरमार्ग कई स्थानों पर वॉशआउट हो चुका है जिससे पैदल राहगीरों का आना – जाना भी ठप हो चुका है । इससे यहाँ के ग्रामीणों और एसएसबी को तमाम समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं । ग्रामीणों का कहना है 13 सितंबर को क्षतिग्रस्त हुए इस मोटरमार्ग को आज एक सप्ताह बीत गया है लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है ।
इससे पूर्व भी 8 जुलाई को मोटरमार्ग ध्वस्त हुआ था । तब भी कई गावों के लोगों को समस्या झेलनी पड़ी थी । मोटरमार्ग को दुरुस्त करवाने के लिए जब तक आंदोलन नहीं किया गया , तब तक मोटरमार्ग को दुरुस्त नहीं किया गया था । जब ग्रामीणों ने आंदोलन शुरू किया तो , विभाग ने ठेकेदार को मोटरमार्ग दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे ।

पीआईयू टनकपुर जौलजीबी के अधिशासी अभियंता आदर्श गोपाल ने बताया कि 13 सितंबर को आई आपदा से भारी नुकसान हुआ है । तीन स्थानों में सड़क पूरी तरह बह गई है। कई कलमठ और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं । आपदा से सड़क में 19 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। छोटे वाहनों के चलने लायक बनाने में ही साढे तीन करोड रुपए से अधिक का खर्च आएगा।

शेयर करे