June 11, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

आपदा ग्रस्त क्षेत्र मटियानी,पासम में बांटी राहत सामग्री

चंपावत ।

तहसील लोहाघाट के रौसाल क्षेत्र के ग्राम सभा कमलेड़ी के तोक सिरोड़ी,मटियानी के तोक नकैला, एवं पासम में जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे के निर्देशानुसार खाद्य विभाग एवं जिला रेडक्रास समिति ने राहत सामग्री बांटी। चंपावत की टीम द्वारा सोमवार को आपदा से प्रभावित ग्रामीण परिवारों को कंबल, किचन सेट, तिरपाल, मास्क, ब्लीचिंग पावडर, क्लोरिन, खाद्य सामग्री आदि वितरित की गई। जिसमें खाद्य पूर्ति विभाग से चंद्रकला चतुर्वेदी, कानूनगो महेंद्र सिंह चौड़िया, राजेंद्र नाथ, नीरज कुमार, दिनेश चंद्र चौबे नवीन पाण्डेय, कैलाश चंद्र चौबे, श्री विरेन्द्र सिंह मेहता, सोबन सिंह,अनिल कुमार, सुनील प्रसाद, एवं भारतीय रेडक्रास समिति, चंपावत के कोषाध्यक्ष प्रेम बल्लभ भट्ट, सदस्य हरीश पाण्डेय, हरीश भट्ट द्वारा सहयोग किया गया। इसके अतिरिक्त मायावती आश्रम लोहाघाट की ओर से भी इन आपदा प्रभावित क्षेत्रों में कंबल वितरित किए गए।

शेयर करे