पाटी। पाटी ब्लॉक के ग्राम करौली 18 दिवसीय बाईसी का आयोजन जारी है। 16 जुलाई से शुरू है बाईसी में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जैंती जमाड से आए जगरियों ने और देव डांगरों के माध्यम से रोज क्षेत्र में सुख समृद्धि और शांति के लिए रात्रि जागर किया जा रहा है। स्थानीय ईष्ट देवता, गोरल देवता, ऐड़ी,जिमीदार, भूमिदार, सिद्धनाथ, भगवती मैया के पुजारी द्वारा प्रतिदिन पूजा अर्चना की पश्चात जागर का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा जागर में बढ़ चढ़ कर सहयोग किया जा रहा है। ग्रामीण विद्याधर जोशी, लक्ष्मी दत्त जोशी,सुरेश जोशी, देव जोशी टीकाराम जोशी,देवी दत्त जोशी,बद्री दत्त जोशी, नवीन जोशी, भैरव दत्त जोशी, कृष्णानंद, प्रेम बल्लभ भट्ट, भैरव दत्त भट्ट, दया कृष्ण भट्ट, प्रकाश भट्ट,आदि कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। बाईसी का समापन 2 अगस्त को किया जाएगा ।

More Stories
ज्ञान गंगा सम्मान-2026 से सम्मानित हुईं डॉ. सुमन पांडेय
आदर्श चम्पावत @2030 की प्रगति की वर्चुअल समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विधायक के आंदोलन का असर,पांच दिन में होगी पुनौली उपकरण वितरण मामले की जांच,महाभ्रष्ट के बयान से पलटे