April 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

पूर्णागिरि मंदिर.. श्रद्धालुओं का वाहन बस से टकराया नौ घायल

टनकपुर। मां पूर्णागिरि के दर्शनों को आ रहे श्रद्धालुओं का वाहन रास्ते में पलट गया। हादसे में जीप सवार नौ श्रद्धालु घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जीप में 18 लोग सवार थे। जीप ओवरटेक करते वक्त बस से टकराकर अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गई। इससे श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। घायलों को स्थानीय लोगों ने किसी तरह जीप से बाहर निकाला। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों को उप जिला चिकित्सालय में तैनात डॉक्टर आफताब अंसारी अपनी कार से इलाज के लिए चिकित्सालय ले गए। फिलहाल घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, जीप में कासगंज, इटा यूपी निवासी एक ही परिवार के 18 लोग सवार थे। इसमें से नौ घायल हैं।

शेयर करे