बाराकोट में एक महिला के साथ दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास और ससुर पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है।
कोलीढेक निवासी राम सिंह ढेक की पुत्री यामिनी ढेक का 12 दिसंबर 2018 को बाराकोट निवासी संजय अधिकारी के साथ विवाह हुआ था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि विवाह के कुछ समय बाद से उनके पति संजय अधिकारी, सास कमला अधिकारी और ससुर ईश्वर सिंह अधिकारी लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि यामिनी की तहरीर पर शनिवार को पुलिस ने आरोपी पति संजय, सास और ससुर के खिलाफ आईपीसी की धारा 49 8 ए और 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ ने बताया कि एसआई मंदाकिनी राणा मामले की जांच कर रही हैं।

More Stories
पूर्णागिरि में मुंडन के नाम पर श्रद्धालुओं से लूट, वसूली जा रही है डबल धनराशि
शारदा कॉरिडोर परियोजना निर्माण कार्य के लिए समिति गठित, जिलाधिकारी मनीष कुमार ने दिए निर्देश